जातिगत जनगणना की तैयारी तेज, अगस्त में जारी होगी नई प्रश्नावली

देश में प्रस्तावित जातिगत जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जातियों की सही पहचान और वर्गीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अगस्त माह में नई प्रश्नावली जारी की जाएगी।