सरोगेसी पर सख्ती: ‘किराये की कोख’ की मनमानी पर लगेगी रोक, पूरा सिस्टम होगा ऑनलाइन

देश में सरोगेसी के नाम पर बढ़ती अनियमितताओं और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सरोगेसी केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण और निगरानी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।