2027 यूपी चुनाव: दलित वोटों पर कांग्रेस की नजर, गौतम को सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने दलित वोट बैंक पर कब्जा करने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने ब्राह्मण नेता अविनाश पांडे को यूपी प्रभारी पद से हटाकर दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम (जाटव समुदाय) को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।