ई20 पेट्रोल से कुछ वाहनों का माइलेज 3–5% तक घट सकता है, सरकार ने किया स्वीकार

देशभर में ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल) ईंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने पहली बार स्वीकार किया है कि कुछ वाहनों में ई20 पेट्रोल के उपयोग से माइलेज में 3 से 5 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।