दिल्ली दमकल मुख्यालय में बनेगा भूमिगत सीबीआरएन कमांड सेंटर

दिल्ली को परमाणु आपात स्थिति, रासायनिक, जैविक और रेडियोलॉजिकल (CBRN) खतरों से निपटने के लिए मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के नए मुख्यालय में देश का पहला भूमिगत सीबीआरएन कमांड सेंटर बनाया जाएगा।